Material Used
Needle Size - 10 Number
Yellow Colour Wool
How to Start शुरुआत कैसे करें
इस Design के लिए मैंने 34 Stitches लिए हैं। यह Design 10-10 के Multiple में चलता है और इस में आप +4 Stitches कर लें।
Pattern
Row 1 Right Side:- यह row आप सीधी बुने।
Row 2 Wrong Side:- यह row आप उलटी बुने।
Row 3 Right Side:- 4 फंदे उलटे बुनें। फिर 1 फंदा सीधा बुनें। फिर 2 फंदों को इकठ्ठा सीधा आगे से बुनें। फिर धागा आगे लाएँ और 2 फंदों को इकठ्ठा सीधा पीछे को बुनें। फिर 1 फंदा सीधा बुनें। फिर 4 फंदे उलटे बुनें। फिर 1 फंदा सीधा बुनें। फिर 2 फंदों को इकठ्ठा सीधा आगे
से बुनें। फिर धागा आगे लाएँ और 2 फंदों को इकठ्ठा सीधा पीछे को बुनें। फिर 1 फंदा सीधा बुनें। फिर 4 फंदे उलटे बुनें। फिर 1 फंदा सीधा बुनें। फिर 2 फंदों को इकठ्ठा सीधा आगे
से बुनें। फिर धागा आगे लाएँ और 2 फंदों को इकठ्ठा सीधा पीछे को बुनें। फिर 1 फंदा सीधा बुनें। Last में 4 फंदे उलटे बुनें।
Row 4 Wrong Side:- यह row आप उलटी बुने।
Row 5 Right Side:- 4 फंदे उलटे बुनें। फिर 2 फंदों को इकठ्ठा सीधा आगे से बुनें। फिर धागा आगे लाएँ और 1 फंदा सीधा बुनें। अब यहाँ पर हमें 1 फंदा बढ़ाना है तो हम नीचे से एक फंदा उठा कर बुन लेंगे। फिर धागा आगे लाएँ और 2 फंदों को इकठ्ठा सीधा पीछे को बुनें। फिर 4 फंदे उलटे बुनें। फिर 2 फंदों को इकठ्ठा सीधा आगे से बुनें। फिर धागा आगे लाएँ और 1 फंदा सीधा बुनें। अब यहाँ पर हमें 1 फंदा बढ़ाना है तो हम नीचे से एक फंदा उठा कर बुन लेंगे। फिर धागा आगे लाएँ और 2 फंदों को इकठ्ठा सीधा पीछे को बुनें। फिर 4 फंदे उलटे बुनें। फिर 2 फंदों को इकठ्ठा सीधा आगे से बुनें। फिर धागा
आगे लाएँ और 1 फंदा सीधा बुनें। अब यहाँ पर हमें 1 फंदा बढ़ाना है तो हम
नीचे से एक फंदा उठा कर बुन लेंगे। फिर धागा आगे लाएँ और 2 फंदों को इकठ्ठा
सीधा पीछे को बुनें। Last में 4 फंदे उलटे बुनें।
Row 6 Wrong Side:- यह row आप उलटी बुने।