Two Colour Zig - Zag Knitting Pattern
Front Side
Material
Two Colour Wool , 10 Number Needle
How to start शुरआत कैसे करें
इस Design के लिए मैंने 31 stitches (फंदे ) डालें हैं। इस Design को आप Multi-Colour में भी डाल सकते हो। इसको आप Ladies Cardigan , Baby Cardigan or Baby Frock पर डाल सकते हैं।
Row 1 - Right Side :- 1 फंदा सीधा बुनें। फिर 2 फंदों को इकठ्ठा सीधा बुनें यनि के 2 फंदों का एक फंदा बनाएं। फिर 5 फंदे सीधे बुनें। फिर धागा आगे लाकर 1 फंदा सीधा बुनें। एक बार फिर धागा आगे लाकर 1 फंदा सीधा बुनें। फिर 4 फंदे सीधे बुनें। फिर पहले और तीसरे फंदे को पीछे से इकठ्ठा बुनें। जब 2 फंदों का एक फंदा आ जाये तो दूसरे फंदे को उस फंदे के ऊपर से निकाल दें। फिर 5 फंदे सीधे बुनें। फिर धागा आगे लाकर 1 फंदा सीधा बुनें। एक बार फिर धागा आगे लाकर 1 फंदा सीधा बुनें। फिर 4 फंदे सीधे बुनें। फिर 2 फंदों को इकठ्ठा सीधा पीछे से बुनें। Last में 1 फंदा सीधा बुनें।
Row 2 - Wrong Side :- इस Row को आप उल्टा बुनेंगे।
अब आप Row 1 और Row 2 को Repeat करते जाएँ।
6 Rows बुनने के बाद दूसरे रंग का धागा लगाएं। हर 6 Rows के बाद धागे का रंग बदलते जाएं।